




मेड़तासिटी // लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव मेड़ता निवासी नरेश पारीक ने नवनियुक्त बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से दिल्ली के बिहार हाउस में मुलाकात कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
नरेश पारीक ने इस मौके पर कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा व राष्ट्रसेवा के संकल्पों को नई गति मिलेगी।
गौरतलब है कि नितिन नबीन और नरेश पारीक युवा मोर्चा के साथी रहे है व साथ मे मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए खूब काम किया है।



