रेलवे ने दीपावली पर किए यात्रियों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध

प्रशासन

ट्रेनों में पटाखे ले जाने वालों पर रहेगी नजर, 15 ट्रेनों में बढ़ाये अतिरिक्त डिब्बे

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने हेतु 15 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी डिब्बे बढाए गए हैं ताकि यात्रियों को सीट आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही यात्री- सुरक्षा हेतु रेल सुरक्षा बल ने कमर कस रखी है। इसके अंतर्गत सुरक्षा बलों ने ट्रेनों में पटाखे, फुलझड़ियां, अनार, रॉकेट, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल एवं केरोसिन जैसे ज्वलनशील और खतरनाक पदार्थों को ट्रेन के यात्री कोच अथवा पार्सल में ले जाने वालों पर सख्त नजर रख रही है।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) तथा रेलवे कर्मचारियों द्वारा एक्स रे बैगेज स्कैनर मशीन (X ray Baggage scanner) , HHMD ( Hand Held matel Detector), डॉग स्क्वॉड की सहायता से सघन जाँच एवं सीसीटीवी के माध्यम से 24X7 सतत निगरानी की जा रही है। रेलवे पुलिस के जवान लगातार प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में गश्त कर रहे हैं। यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध हो सके, इस हेतु अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है।
इस प्रकार बीकानेर रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है।

इनका कहना है-

“यात्रियों से अपील है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, टीटीई अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें।”

वीरेन्द्र जोशी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीकानेर