राजस्थान मेडिकल कॉलेज लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के चुनाव 19 नवंबर को

स्वास्थ्य

बीकानेर // राजस्थान मेडिकल कॉलेज लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के चुनाव 19 नवंबर को आयोजित होंगे। आज सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के परिसर में कर्मचारियों की हुई एक आकस्मिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता रवि शंकर पुरोहित ने की।

बैठक में संगठन के चुनाव कराने को लेकर लंबा विचार विमर्श हुआ। उसके बाद सर्व समिति से सभी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए सिरे से 19 नवंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया।

बैठक की जानकारी देते हुए रवि शंकर पुरोहित ने बताया कि चुनावी कार्यक्रम का संयोजक अरविंद सिंह शेखावत को बनाया गया है। साथ ही दो सहसंयोजक बनाए गए हैं जिसमें क्रमशः धर्मपाल बिश्नोई व विकास मोदी को सहसंयोजक का दायित्व दिया गया है। अब इन तीनों के नेतृत्व में ही 19 नवंबर को चुनाव आयोजित होगा।

गौरतलब है कि इस संगठन के चुनाव 2019 में आयोजित हुए थे उसके बाद चुनाव नही हुए। इसलिए कर्मचारियों ने आज नई कार्य करने के लिए 19 नवंबर की तिथि घोषित की है।