




बीकानेर // स्वर्गीय मोतीलाल आचार्य एवं स्वर्गीय पन्ना देवी आचार्य की पावन स्मृति में मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित विश्वनाथ आश्रम में शीतल जल प्याऊ का जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण करवाया गया है। इस अवसर पर प्याऊ में नया वाटर कूलर भी स्थापित किया गया, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी के मौसम में ठंडा व स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।
आचार्य दंपति की स्मृति में उनके पुत्र एवं पुत्रियों द्वारा यह सेवा कार्य करवाया गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मंदिर में आने वाले सभी भक्तजनों की सुविधा के लिए इस शीतल जल प्याऊ का नवीनीकरण करवाया गया है, जिससे आने वाले लोगों को शीतल जल की सुविधा मिल सके।
नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद शुभारंभ अवसर पर उमेश आचार्य, पुत्री सरोज रंगा, रजनी हर्ष, मंगल चंद रंगा, चंद्रेश हर्ष, संतोष हर्ष सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर आचार्य परिवार ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्य करने से जहां समाज के अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है, वहीं स्वयं को भी सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय आचार्य दंपति की स्मृति में भविष्य में भी शैक्षणिक एवं अन्य रचनात्मक कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जाएंगे।



