



संतों ने किया पोस्टर का विमोचन
बीकानेर // मानस प्रसार समिति लखोटिया चौक के बैनर तले 13 से 21 दिसम्बर तक स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्याग में श्री नवाह्न परायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन रविवार को कथा स्थल पर श्रीधरजी महाराज, सरजूदास जी महाराज, श्याम सुंदर जी महाराज, जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा के कर कमलों से हुआ।

समिति के अध्यक्ष राजेश चूरा ने बताया कि कथा का वाचन जोधपुर के सुशील आसोपा के मुखारविद से होगा। सुबह 11.15 बजे से 5.30 बजे तक होने वाली इस संगीतमय कथा में प्रत्येक दिन एक पाठ का वाचन किया जाएगा।
सचिव राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि पाठ से पहले एक शोभायात्रा निकलेगी।जो एमएम ग्राउंड के पास राम मंदिर से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः कथा स्थल नृसिंह गार्डन पहुंचेगी। वरिष्ठ मानस प्रेमी भंवर पुरोहित ने आयोजन पर प्रकाश डाला तथा मानस की पंक्तियां गाई। मंच संचालन डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने किया।
इस अवसर पर श्रीधर जी महाराज ने कहा कि मानस के पाठ करने से व उसका वाचन करने से मन को शांति, ध्यान, समर्पण को बढ़ावा मिलता है। सरजुदास जी ने कहा कि मन की शांति के साथ साथ आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है और मानसिक स्थिरता भी बढ़ती है।
ये रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन अवसर पर ओम बोहरा, रामकिशन व्यास, नरेश पुरोहित,कुंजबिहारी, लक्ष्मीनारायण, कमल नारायण आचार्य सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।



