




आरजेएस परीक्षा में पूरे राज्य में 11वा स्थान अर्जित किया
नागौर // शारदापुरम क्षेत्र में रहने वाले युवा शुभम भाटी का राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में चयन हुआ है।
शुभम की माता संगीता भाटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोगेलाव में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है और पिता सामाजिक कार्यकर्ता बालकिशन भाटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाराणी में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
शुभम की बड़ी बहिन ज्योत्सना भाटी राजस्थान विश्व विद्यालय में वनस्पति विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अपनी बड़ी ज्योत्सना के मार्गदर्शन में रहकर शुभम ने यह उपलब्धि अर्जित की है।
शुभम भाटी ने एलएलबी की डिग्री हासिल कर रखी है और वर्तमान में शुभम राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलएम के पाठ्यक्रम में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। शुभम का यह चयन दूसरे प्रयास में हुआ है। शुभम ने विभिन्न कोचिंग संस्थानों में ऑफ लाइन और ऑनलाइन माध्यम से आर जे एस की तैयारी की थी।
शुभम की प्रारंभिक शिक्षा विद्या भारती विद्यालय शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक में हुई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान,अजमेर द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा में भी शुभम ने उत्कृष्ट अंक अर्जित किए थे।
शुभम के चचेरे चाचा बंशीलाल भाटी अभी अतिरिक्त महाधिवक्ता राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। चचेरे भाई महेंद्र प्रताप भाटी अभी न्यायिक सेवा में एडीजे के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि से भाटी परिवार में खुशी की लहर है।



