राजकीय विधि महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्य

बीकानेर // पुष्पलक्ष्मी क्लिनिक द्वारा राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. पुष्पा शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने संकाय सदस्यों एवं विधि विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जाँच की।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम शर्मा ने विद्यार्थियों की विस्तृत नेत्र-जाँच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। साथ ही विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया। शिविर में शुगर, बी.पी. तथा हीमोग्लोबिन जैसी विभिन्न जाँचें निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य भगवानाराम बिश्नोई ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन अत्यंत आवश्यक है। शिविर की संयोजक डॉ. मीनाक्षी कुमावत ने मेडिकल टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।