राज रंगों की बगीची में श्रद्धा से मनाया स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का 34वां निर्वाण दिवसविशेष पूजन के साथ हुआ आयोजन

धर्म-कर्म

भक्तों ने लगाया भंडारा; संत-महात्माओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

बीकानेर // राज रंगों की बगीची में आज स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज का 34वां निर्वाण दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी जी का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भक्तों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सुबह आयोजित विशेष पूजन में लालेश्वर महादेव मंदिर मठ शिवबाड़ी के संवित विमर्श आनंद गिरि जी सहित पंडित जुगल किशोर ओझा, नारायण दास रंगा, शक्ति रतन रंगा, ज्योति प्रकाश रंगा, एडवोकेट हीरालाल हर्ष, राजेंद्र जोशी, रविन्द्र हर्ष, मनोज व्यास, आनंद व्यास, कैलाश छंगाणी, एडवोकेट अशोक पुरोहित, अशोक व्यास, नवल व्यास, नंदकिशोर रंगा, भाया ओझा, पिंटू जोशी, सुरेश पुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।