नशा मुक्त युवा विकसित भारत की थीम को लेकर शहरवासियों ने लगाई दौड़

समाज

बजरंग दल द्वारा किया गया आयोजन

नागौर // बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद नागौर द्वारा आज जिला मुख्यालय पर नशा मुक्ति को लेकर रन फॉर हेल्थ दौड़ का आयोजन रामद्वारा के महंत जानकीदास महाराज एवं सर्वेश्वर महाराज के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर ने नशा मुक्ति को लेकर युवाओं को सावधान रहने का आह्वान किया। महंत जानकीदास महाराज ने हिंदू समाज के सभी वर्ग के लोगों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया एवं समाज के हित में सदैव अग्रणी रहने का आह्वान किया। डॉक्टर गणपत लाल कुमावत ने युवा शक्ति को मोबाइल के नशे से दूर रहने का आह्वान किया एवं युवाओं के लिए जगह-जगह कार्यशाला आयोजित कर जानकारी देने का आह्वान किया।

नशा रोकने के लिए समाज को आगे आना होगा- गिरधारी लाल

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गिरधारी लाल ने युवा शक्ति और शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नागौर प्रशासन द्वारा आयोजित नीलकंठ ऑपरेशन संपूर्ण जिले भर में चलाया जा रहा है वह सराहनीय है तथा देश के युवा शक्ति को नशे की लत से बचाने हेतु समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा युवा देश का भविष्य है इसलिए युवाओं की चिंता करना समाज के प्रत्येक सजग बंधु भगिनी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नशा मुक्ति पर तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वें वर्ष पर प्रकाश डाला साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वें वर्ष एवं बिरसा मुंडा के 150 वां वर्ष सहित वर्तमान देश की स्थिति एवं कई मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागृत रहने का आह्वान किया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह सत्संग प्रमुख पुखराज सांखला ने संगठन द्वारा संपूर्ण देश भर में चलाए जा रहे इस नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम की भूमिका रखी कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सूरजमल भाटी ने किया अतिथियों का परिचय एवं स्वागत परिषद के जिला मंत्री मेघराज राव ने करवाया। परिषद के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया।।

जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर स्थित श्रीराम चौराहे से रन 4 हेल्थ दौड़ धावक राम प्रसाद कासनिया के निर्देशन में वंदे मातरम और भारत माता के नारों के साथ प्रारंभ हुई प्रशासनिक अधिकारी, संत महात्माओं, एवं मातृशक्ति ने तिरंगा दिखाकर दौड़ को रवाना किया जो की नकाश गेट रामपोल शिवबाड़ी किले की ढ़ाल होती हुई गांधी चौक पहुंची। इस दौड़ में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक, मातृशक्ति, संत महात्मा, तथा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और दुकानदारों एवं युवाओं ने भाग लिया।

गांधी चौक में हुआ सामूहिक वंदे मातरम का गायन

कार्यक्रम के प्रभारी सुखदेव मनिहार ने बताया कि गांधी चौक में प्रशासनिक अधिकारियों और शहर वासियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात महंत लक्ष्मी नारायण दास महाराज के सानिध्य में सामूहिक वंदे मातरम का गायन अवनी रांकावत के निर्देशन में गाया गया। गांधी चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख एडवोकेट नरेंद्र भोजक, कोषाध्यक्ष गणेश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष मानक गौड़, प्रवीन बांठिया, नगर संघ चालक मांगीलाल बंसल, मातृशक्ति की नीलू खड़लोया, अनुपमा उपाध्याय बबीता बेनीवाल, दुर्गा वाहिनी की कविता सांखला, मेघा सामरिया, बालमुकुंद ओझा, प्रताप सिंह राजपुरोहित, राधेश्याम टोगसिया, श्याम माथुर बाबूलाल टाक जंवरीलाल भट्ट, रामनिवास झाड़वाल सहित शहर वासी उपस्थित रहे। वंदे मातरम गायन के पश्चात बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश चौधरी ने आभार प्रकट किया।।