



कक्षा 12वीं में नियमित अध्ययन के साथ हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि
बीकानेर। आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12वीं के नियमित विद्यार्थी कीर्तन भूतड़ा एवं उपेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी तथा नेवल अकादमी परीक्षा (II), 2026 की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। सफल विद्यार्थियों के स्वागत हेतु आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भटनागर सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर डॉक्टर पुनीत चोपड़ा शीतल सजना नवीन कुमार हरावत आयुष खत्री ने विद्यार्थियों को माला पहनकर तथा मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया।
विशेष बात यह है कि दोनों विद्यार्थियों ने विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययन करते हुए तथा अपनी स्कूली शिक्षा के साथ-साथ लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत और समर्पण बनाए रखते हुए यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि अनुशासन, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है।
आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की एमडी निधि एवं सीईओ आदित्य स्वामी ने विद्यार्थियों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नियमित अध्ययन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी निशुल्क करवाई जाती है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और सुनियोजित तैयारी के माध्यम से विद्यार्थी अपनी स्कूली शिक्षा के साथ-साथ बड़े लक्ष्य भी प्राप्त कर सकते हैं।



