अलाय में हुआ वार्षिकोत्सव: शिक्षक, भामाशाह व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आसपास

नागौर // राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलाय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व छात्र डॉक्टर फूसा राम जाणी और पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मां सरस्वती के दिव्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत भाषण व्यख्याता बालकिशन निर्मल ने दिया। वरिष्ठ अध्यापक सुरेश कुमार ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कक्षा एकादशी की बहिन रूबीना ने वार्षिक उत्सव पर अपने विचार प्रकट किए। विद्यालय के भैया बहिनों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। संपूर्ण पी ई ई ओ क्षेत्र के तीन प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं और स्टाफ साथियों ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान,अजमेर द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उच्चतम अंक अर्जित करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय से राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले छात्र छात्राओं प्रवीण विश्नोई, अंकिता जाणी और सोनाराम को परितिषिक प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया।सेवा कार्यों में सहयोग करने वाले सेवा भावी आदर्श छात्र छात्राओं में सरिता मेहरा,कैलाश गर्ग को भी सम्मानित किया गया।

भामाशाह सम्मान

इस अवसर पर विद्यालय परिवार को ₹51,000 की लागत का फर्नीचर भेंट करने वाले भामाशाह हरिराम गिला पुत्र शंकरलाल गिला के प्रतिनिधि का संस्था प्रधान द्वारा साफा,माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

शिक्षक भी हुए सम्मानित

विद्यालय के व्याख्याता बजरंग चौधरी और प्रयोगशाला सहायक पंकज जांगू को राज्य स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता में रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय,गांव और नागौर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रशस्ति पत्र,पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक शरद कुमार जोशी ने किया। संस्था प्रधान राजेंद्र सिंह राठौड़ ने आभार प्रकट किया।इस अवसर पर विद्या भारती विद्यालय शारदा बाल निकेतन माध्यमिक अलाय के प्रधानाध्यापक तजुराम गोदारा, मांगीलाल सुथार,पूर्व छात्र पुष्पेंद्र जांगू,मनीषा, इंद्रा,रामनिवास जांगू,राकेश जसोदा,राहुल पारीक उपस्थित थे।
स्टाफ साथी कलावती आचार्य,अनीता सिसोदिया, सुरेंद्र फुलवारिया, छैलाराम, बजरंग चौधरी,संतोष कुमार उपाध्याय,निंबाराम,खुमाराम, गीतू रानी,पंकज जांगू,दिनेश भाटी,दिलीप जाणी,पूनमचंद पारीक, भीखी देवी, निर्मला,दिनेश बिश्नोई, भगवाना राम समेत अनेक अभिभावक उपस्थित थे।