‘आओ गाथा आज सुणाऊं थांनै स्हैर बीकाणै री……..’

समाज

बीकानेर का एआई आधारित युवा कवि हरिशंकर आचार्य का पहला वीडियो एलबम लांच

बीकानेर // बीकानेर नगर के 539वें स्थापना दिवस पर शहर का पहला एआई आधारित वीडियो एलबम ‘आओ गाथा आज सुणाऊं थांनै स्हैर बीकाणै री……’ शुक्रवार को लांच हुआ। जिला उद्योग संघ में आयोजित समारोह के दौरान संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, सचिव वीरेन्द्र किराडू, जलदाय विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता दीपक बंसल तथा शिक्षाविद विजय कुमार चांडक आदि मौजूद रहे। गीत के बोल युवा कवि हरि शंकर आचार्य ने लिखे हैं। इसे एआई मोड पर कृष्ण कांत व्यास ने तैयार किया है।

पचीसिया ने कहा कि बीकानेर की कला, संस्कृति, परम्परा, रीति-रिवाज, खान-पान, साहित्यिक परम्परा सहित अन्य विषयों को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बंसल ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। यह नई शुरूआत है।

आचार्य ने बताया कि गीत यूट्यूब सहित सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर लांच किया गया है। सावन पारीक ने आंगतुकों का आभार जताया। इस दौरान अतिथियों ने कम्प्यूटर पर क्लिक कर इस गीत को लांच किया।