आखिर किसके नाम खुलेगी कांग्रेस शहर अध्यक्ष की लॉटरी, अनेक दावेदार आए सामने

राजनीति

बीकानेर // शहर कांग्रेस के नए अध्यक्ष की लॉटरी किस युवा नेता के नाम खुलेगी। यह प्रश्न फिलहाल अनुतरित है मगर इन दिनों कांग्रेस पर्यवेक्षक के बीकानेर प्रवास के चलते दावेदारों में अनेक नाम सामने आ रहे हैं। आज भी अनेक युवा नेताओं ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश की। इस कारण अभी कांग्रेस खेमे में गहमागहमी का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस
शहर अध्यक्ष के लिये चल रहे संगठन सर्जन अभियान के दौरान बीकानेर पश्चिम से आज शहर कांग्रेस महासचिव आनंद कुमार जोशी ने अपनी दावेदारी पेश की। जोशी ने प्रदेश कांग्रेस सचिव संगठन प्रभारी अंकित गोयल को अपना दावा पेश किया। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने पूरे राजस्थान में ऑब्जर्वर लगाये हैं बीकानेर में मुख्य ऑब्जर्वर राकेश लिलोठीया व सह प्रभारी अंकित गोयल, मनीष मक्कासर को लगाया है। जोशी ने अनेक प्रमाणों के साथ अपनी दावेदारी जताई। गौर तलब है कि आनंद जोशी पिछले कई सालों से कांग्रेस संगठन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और वह सक्रिय रूप से जनहित के मुद्दों को जोर शोर से उठा भी रहे हैं उनके संगठन पर भी अच्छी पकड़ है इसलिए उनके समर्थक मान रहे हैं कि इस बार शहर कांग्रेस अध्यक्ष जोशी ही बनेंगे।

व्यास ने भी पेश की दावेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष चयन हेतु संगठन नव सृजन अभियान के तहत कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। पबीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी जताने आज व्यास AICC से बीकानेर के प्रभारी राजेश लिलोठिया से मिले व अपना दावा पेश किया। व्यास ने हजारों फोटो व मीडिया रिपोर्ट्स सहित करीब 40 फोल्डर अपनी दावेदारी के समर्थन में किये पेश किए।

ये नाम भी चर्चा में

उधर बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अनेक दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें एक मजबूत नाम राजीव युथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला का भी है। अनिल कल्ला पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला के भतीजे हैं तथा उनके पिता जनार्दन कल्ला भी कई सालों तक शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। बीकानेर में कल्ला खानदान की कांग्रेस पर 1980 से लगातार पकड़ बनी हुई है इसलिए अनिल कल्ला का नाम भी मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम के पूर्व महापौर मकसूद अहमद का नाम अल्पसंख्यक कोटे से मजबूत बताया जा रहा है। कल्ला व मकसूद दोनों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। एक नया नाम नितिन वत्सस का भी सामने आया है। इनके अलावा भी अनेक नेता अपनी अपनी दावेदारी कांग्रेस पर्यवेक्षक के समक्ष पेश कर चुके हैं। फिलहाल कोई नाम तय नहीं है लेकिन आने वाले दिनों में इन युवा नेताओं में से किसी एक का शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय है।