गर्मी की दस्तक के साथ ही बीकानेर सेवा योजना टीम जुटी गायों की खेलिया साफ करने, श्रमदान से किया साफ

धर्म-कर्म समाज

बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास के नेतृत्व में गायो को गुड खिलाकर किया गो सेवा का आगाज

बीकानेर // बीकानेर सेवा योजना अपने गो सेवा के मिशन में गर्मियों की दस्तक के साथ ही जुट गई है। बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास के नेतृत्व में उनकी पूरी सेवादारों की टीम ने शरह नथाणिया की गोचर में बनी गायों की खेलियों की रविवार को सुध ली। यहां पर्याप्त पानी था मगर उस पर काई जम चुकी थी तथा पानी गायों के लिए पीने योग्य नहीं रहा। ऐसे में गो माता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यास के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने गायों की इन खेलियों की पूरी सफाई की। गंदा पानी व कचरा बाहर निनकाला।

रविवार सुबह नाल रोड स्थित स्याऊ बाबा मंदिर क़े पास शरह नथाणिया गोचर में बनी गायों की खेलियों में जमा कचरा, काई की सफाई की गई। बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि इस स्थान पर बड़ी तादात में पशुधन होने क़े कारण शहर क़े भामाशाहो ने अच्छी खासी सख्या में पीने क़े पानी हेतु खेलिया भी बना रखी है किन्तु समय पर सफाई क़े अभाव में इन खेलियों में अत्यधिक मात्रा में पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतले, तथा अन्य कचरा जमा हो गया जिन्हे योजना क़े पदाधिकारियों ने श्रमदान करके साफ किया। योजना क़े मिडिया प्रभारी रामकुमार ओझा ने बताया खेलियों में जमा काई की सफाई करके बिलचिंग पाउडर का पंछा फेरा गया। आज क़े सेवा कार्य को सफल बनाने में योजना क़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा, पूर्व महामंत्री योगेश बिस्सा, संगठन महामंत्री इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चांडक, महामंत्री छोटूलाल चुरा, प्रवक्ता पवन राठी, उपाध्यक्ष रामलाल पवार, क़े सी ओझा, रूद्र व्यास, गौरीशंकर, सोहनलाल, शिवजी ओझा का सहयोग रहा तथा योजना क़े शैलेश सक्सेना क़े आर्थिक सहयोग से गायों को गुड खिलाया गया।

पिछली गर्मियों में डलवाए थे पानी के टैंकर

उल्लेखनीय है कि बीकानेर सेवा योजना की टीम ने पिछली गर्मियों में गोचर भूमि इलाके में घूम घूमकर पहले गायों के पीने के पानी की खेलियां ढूढी। फिर उसकी सफाई की और बाद में उन्होंने टेंकरों के जरिये स्वच्छ पानी डलवाया। उन्होंने लुत्फ हो चुकी छोटी तलाइयों व नाडो को भी साफ कर उसमें पानी भरवाया था। अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि गो माता की सेवा के लिए उनकी टीम अभी से तैयार है। जल्द ही समस्त खेलियों की सफाई की जाएगी। ये अभियान जारी रहेगा ओर फिर उनमें स्वच्छ पानी भरवाया जाएगा।