



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष प्रारम्भ
बीकानेर // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को आज 100 वर्ष पूरे हुए। इसके साथ ही संघ अब वर्ष पर्यंत शताब्दी वर्ष मनाएगा। इस दौरान विविध आयोजन होंगे। इसकी शुरुआत विजयदशमी पर संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जगह-जगह बस्तियों में घेाषवादन के साथ पथ संचलन निकाले गए।
विजयदशमी पर शहर की लक्ष्मी नाथ बस्ती, नरसिंह बस्ती, विट्ठलनाथ बस्ती तथा मरूनायक बस्ती में अलग-अलग समय पर पथ संचलन का आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्ण गणवेश के साथ स्वयंसेवकों ने घोष वादन के साथ कदमताल की। यह पथ संचलन अलग-अलग गली मोहल्लों में सुबह 7:30 बजे से लेकर 12 बजे तक घूमते हुए नजर आए। लोगों ने जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा भी की।
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर महानगर में 74 बस किया है जिसमें अब अलग-अलग तिथि पर 12 अक्टूबर तक पथ संचलनो का आयोजन होगा। इसके बाद अक्टूबर माह में व्यापक ग्रह संपर्क के भी आयोजन होंगे इसमें स्वयंसेवक तोलिया बना कर अपनी-अपनी बस्तियों में लोगों के घर जाकर संघ की कार्य योजना के विस्तार से जानकारी देंगे। इसके उपरांत बड़े पैमाने पर हिंदू सम्मेलनों का भी आयोजन होगा इसको लेकर संघ ने अपनी पूरी कार्य योजना तैयार कर ली है।



