




22 मई को बीकानेर आएंगे पीएम नरेन्द्र मोदी, पलाना में होगी जनसभा, तैयारियां जोरों पर
बीकानेर // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को बीकानेर आ रहे हैँ। उनकी प्रस्तावित यात्रा को लेकर इन दिनों बीकानेर भाजपा का केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दो दिन पूर्व यहां आ चुके हैं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बीकानेर पहुंचे तथा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 22 मई को पलाना में होने वाली जनसभा स्थल का भाजपा जिला पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था टोली को व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, महावीर रांका, देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, चंपालाल गैदर, महामंत्री महेश मुंड, जिला मंत्री मनीष सोनी, जतिन सहल, सुरेन्द्र शेखावत, देवकिशन मारू, राजाराम सीगड़, विक्रम राजपुरोहित उपस्थित रहे।



