रखरखाव के कारण मंगलवार को बाधित रहेगी नहरी जलापूर्ति

आसपास

मंगलवार को अनेक गांवों में नही होगी जलापूर्ति, बुधवार को होगी सुचारू

नागौर // नागौर लिफ्ट परियोजना प्रथम चरण के अंतर्गत देशनोक हेडवर्क्स पर 1200 mm की मुख्य बड़ी पाइप लाइन पर समस्याग्रस्त वाल्व को बदलने के लिए मंगलवार 20.05.25 को प्रातः 5 बजे से बुधवार 21.05.25 को प्रातः 5 बजे तक देशणोक पंपिंग स्टेशन पर रखरखाव कार्य हेतु पंप बंद रखे जाएंगे।

जलदाय के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस रखरखाव शटडाउन के कारण नागौर जिले के गोगेलाव, अलाय, भेड़, खींवसर, पांचोड़ी, मुंडवा, कुचेरा, मेड़ता सिटी, सिराधना (गागुड़ा), शंखवास, मेड़ता रोड, गोटन पंपिंग स्टेशन से जुड़े गांवों, शहरों में मंगलवार को नहीं हो पाने वाली जलापूर्ति बुधवार को हो पाएगी।

कृपया नहरी जल सीमित मात्रा में उपलब्ध है अतः इसका मितव्ययता से उपयोग करे, जल की बचत करे।