


प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक चलेगा शिविर
नागौर // लोढ़ों की पोल स्थित सुशील धरम आराधना भवन में रविवार को जयमल जैन आध्यात्मिक ज्ञान-ध्यान संस्कार शिविर का उद्धघाटन हुआ। श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ और जे.पी.पी. जैन महिला फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक यह शिविर चलेगा। 1 जून को शिविर का समापन होगा। नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा, संघ संरक्षक प्रकाशचंद बोहरा व किशोरचंद ललवानी, वरिष्ठ भामाशाह अमीचंद सुराणा ने ध्वजारोहण कर शिविर का उद्धघाटन किया। नवकार महामंत्र व जय जाप का अनुष्ठान हुआ। इसके बाद सभापति, संघ मंत्री हरकचंद ललवानी, विधि सलाहकार कमलचंद ललवानी, प्रवक्ता संजय पींचा, फाउंडेशन अध्यक्ष पुष्पा ललवानी, रीटा ललवानी सहित अन्यों ने शिविर की नोटबुक का विमोचन किया। सभी शिविरार्थियों को नोटबुक दी गई। सभापति मीतू बोथरा ने संबोधित किया। पुष्पा ललवानी ने शिविर के कार्यक्रमों की जानकारी दी। महिला फाउंडेशन ने ध्वज गीत का संगान किया। अतिथियों का जैन दुप्पट्टा से सम्मान हुआ। धर्म-ज्ञान के अनुरूप शिविरार्थियों को विभिन्न कक्षाओं में बांटा गया। धर्म-ध्यान के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी सिखाया। शिविरार्थियों को डॉ. पदमचंद्र महाराज द्वारा प्ररूपित जैन अणुप्पेहा ध्यान योग साधना करवाई गई।
धार्मिक प्रतियोगिता आयोजित
शिविर के मुख्य लाभार्थी बनने का सौभाग्य बनेचंद, रेवंतमल नाहर परिवार, बैंगलोर निवासी को मिला। प्रथम दिन के लाभार्थी बनने का सौभाग्य अमीचंद सुराणा परिवार को मिला। धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महिला वर्ग में प्रेक्षा कोठारी प्रथम, दर्शिका बैद द्वितीय व ललिता छल्लानी तृतीय रहीं। बच्चों में संयम प्रथम, चांदनी सैन द्वितीय व ऋतु बोहरा तृतीय रहीं।
शिविर समापन में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। करीब 70 शिविरार्थियों ने प्रथम दिन भाग लिया। 3 लक्की ड्रा निकाले गए। इसमें विजया ललवानी, कंचनदेवी ललवानी व चांदनी चौरड़िया विजेता रहीं। इन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नरपतचंद ललवानी, सुभाष ललवानी, मूलचंद ललवानी, सुरेंद्र बांगानी, जितेंद्र चौरड़िया, पूनमचंद बैद, मुकेश ललवानी, नरेश जैन, रूपेश पींचा आदि मौजूद थे।



