

जमुनादास कल्ला की रम्मत का हुआ अंतिम अभ्यास, नोटंकी रम्मत कल

बीकानेर // होलकाष्टमी के साथ ही शहर में होली का रंग धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। शहर के मंदिरों में फाग उत्सव शुरू हो गया है वही होली के मौके पर विभिन्न मोहल्लों में मंचित होने वाली रम्मतों का अभ्यास भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। शहर के बिस्सों का चोक व आचार्यों का चौक में होने वाली रम्मतों का अभ्यास पूरा हो गया है। अब क्रमश 10 व 12 मार्च को रम्मते होंगी। उधर कीकाणी व्यासों के चौक में होने वाली जमनादास कल्ला की रम्मत का अंतिम अभ्यास शनिवार देर रात तक चला।

शहर के अनेक मोहल्लों में देर रात तक चंग की थाप पर गूंजते फागुनी गीतों की स्वर लहरियां सुनाई दे रही है। वहीं मंदिरों और घरों में भी फागोत्सव मनाया जा रहा है। फागोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के भजन सुनाए जा रहे हैं। वहीं मंदिरों में पुष्प होली भी खेलाई जा रही है। फागोत्सव की धूम से भगवान और भक्त भी सतरंगी रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं।
आदि गणेश मंदिर में हुआ फागोत्सव
दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रंग-बिरंगी गुलाल और सतरंगी धमाल के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश रंगीले नजर आए। जहां भक्तों ने प्रभू के संग जमकर पुष्पों और रंग की होली खेली। इस दौरान भक्तों ने खो गयो बाजूबंद रसिया होरी में… होरी में, लुक-छुप आवे म्हारो कुंवर कन्हैया सरीखे पदों से बुधवार को ठाकुरजी को रिझाया गया। वैष्णव सहित कई मंदिरों में फागोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं राजेंद्र व्यास,रामसा व्यास, सोमदत्त पुरोहित, मनोज के बिस्सा ने होरी धमाल गीतों की प्रस्तुुतियों के साथ ही ठाकुर जी अबीर गुलाल लगाई। बाद में एक दूसरे को गुलाल लगाई गई। उधर शहर के सियाणा पार्क में पंडित दुर्गादत्त व्यास के नेतृत्व में सियाणा भैरव की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सियाणा पार्क पहुंचे। बाद में वहां देर तक प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

जमनादास कल्ला की रमत का हुआ महाअभ्यास
लटियाल नाट्य कला संस्थान द्वारा आयोजित जमुनादास कल्ला की रम्मत का महाअभ्यास स्थानीय चौथानी ओझा चौक में हुआ। रम्मत निर्देशक एडवोकेट मदन गोपाल व्यास के नेतृत्व में जम्मू मस्तान द्वारा रचित ख्याल चौमासा का मंचन हुआ। रम्मत में वरिष्ठ कलाकार शत्रुघ्न ओझा, रामकिशन व्यास , सूर्य प्रकाश, प्रेम नारायण, मुकेश, रवि ,दिनेश, सुनील, परमेश्वर, मनोज, मनमोहन, श्याम सुंदर जुगल ओझा, मनमोहन, अशोक कुमार, कान्हा, बसंत, अभिषेक बाबू, परमेश्वर व्यास, राहुल व्यास, जगदीश उर्फ बंटी, शरद नारायण, बृजेश्वर काला महाराज, अशोक शर्मा महेश पुरोहित, अमरनाथ, गौरव, गोपू व मोहल्ले के अन्य मौजूद व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ।



