



महिला वर्ग ने प्रचार के लिए निकाली बाइक रैली, उमड़ी महिलाओं की भीड़
नागौर // श्री रामनवमी मोहत्सव समिति द्वारा आगामी 6 अप्रैल को हर वर्ष की भांति इस बार भी रैली निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर समिति पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में व्यस्त है। अनेक समाजों की बैठकें आयोजित कर उन्हें रैली में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है।इस बार रैली में अनेक समाज अपनी अपनी झांकियों का भी प्रदर्शन करेंगे। आज करनी कॉलोनी में बिश्नोई समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें शताब्दी विस्तारक रुद्रकुमार शर्मा ने समाज को संबोधित करते हुए रामनवमी रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आव्हान किया। बैठक में बिश्नोई समाज की और से समाज के लोगों ने 2 झाँकी का रैली में शामिल करने का संकल्प लिया। बैठक में समाज के बंसीलाल डुकिया, दिनेश भादू, हरिराम धारणीय, ओमप्रकाश सारण, रामदीन सारण, चेन्नाराम माल, ओमप्रकाश गीला, मांगीलाल भादू, रामस्वरूप रहाड़, मदनलाल सारण, गंगाविशन भादू, भगवानराम सारण, बाबूलाल कालीराणा ,डॉ पूनमचंद गिला ,दयाल प्रकाश, बाबूलाल सारण, रामेश्वर गिला, मनफूल सारण, रामरतन गिला, सुरेश बिश्नोई, बीरमाराम लोहमरोड़, किशन भादू, ओमप्रकाश माल,एव समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शारदापुरम क्षेत्र से डीजे के साथ आएगी झांकी
शारदापुरम क्षेत्र की बैठक मोहल्ले में संपन्न हुई जिसमें मोहल्ले वासियों ने शारदापुरम क्षेत्र से डीजे के साथ झांकी लेकर रामनवमी की शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु योजना बनाई है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मेघराज राव ने बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में मोहनलाल सांखला प्रेमचंद भाटी, वेद प्रकाश सांखला, पुखराज सांखला, उमेद सिंह राठौड़, नरपत सिंह चारण, किशन लाल सांखला, प्रभु राम भाटी, कपिल शर्मा, प्रेमचंद कच्छावा, दीपक कच्छावा, शिवनारायण रंग कावट कैलाश दास, ललित सहित शारदापुरम क्षेत्र के सभी स्वयंसेवक एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। शारदापुरम क्षेत्र से शोभायात्रा में झांकी सम्मिलित होगी ऐसा निर्णय बैठक में लिया गया।
राठौड़ी कुआं, शिव कॉलोनी व प्रताप बस्ती से भी झांकियां होंगी शामिल
इसी प्रकार राठौड़ी कुआं क्षेत्र की बैठक सेरामदास जी के रामद्वारा परिसर में मोहल्ले वासियों की उपस्थिति में संपन्न हुई विश्व हिंदू परिषद के पुखराज सांखला ने बैठक को संबोधित किया। रामनवमी महोत्सव समिति के सदस्य नथूराम सांखला ने बताया कि राठौड़ी कुआं मोहल्ले से दो झांकियां रामनवमी शोभायात्रा में डीजे के साथ सम्मिलित होगी। बैठक में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। शहर के शिव कॉलोनी में मोहल्ले वासियों की बैठक आयोजित करके रामनवमी की शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर गणेश बुगसरा रामनिवास झाड़वाल सहित मोहल्ले वासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहर के महाराणा प्रताप बस्ती में मातृ शक्ति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें रामनवमी शोभायात्रा की जानकारी रामनवमी महोत्सव समिति की मंत्री नीलू खड़लोया द्वारा दी गई तथा निमंत्रण पत्र देकर रामनवमी शोभायात्रा में आने का न्योता दिया गया। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष नागर चंद भार्गव सेवा भारती के मनोहर बुद्धाराम नायक सहित मोहल्ले की मातृ शक्ति उपस्थिति रही।
मातृशक्ति ने बाइक रैली निकाल भरा जोश

रामनवमी की शोभायात्रा को भव्य और विशाल बनाने हेतु आज शहर में मातृशक्ति की रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका ईंदू चौधरी ने बताया कि यह रैली खतरीपुरा विद्यालय के खेल मैदान से प्रारंभ हुई जो रोडवेज डिपो के सामने से होती हुई दिल्ली गेट ए रोड, गांधी चौक, शिव बाड़ी, ब्रह्मपुरी, नकाश गेट, कलेक्ट्रेट पर स्थित श्रीराम चौराहा परशुराम सर्किल अहिंसा सर्किल, नया दरवाजा, भूतनाथ महादेव मंदिर होते हुए बख्तासागर जलेश्वर महादेव के मंदिर प्रांगण में पहुंचकर समापन हुई। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत, रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सूरजमल भाटी, पार्षद शिवकुमार राव, नगर संघ चालक मांगीलाल बंसल, दिलीप पित्ती, अजय शर्मा, गौरव भाटी, समिति के उपाध्यक्ष नागर चंद भार्गव, नीलू खड़लोहिया, बबीता बेनीवाल, अनुपमा उपाध्याय, प्रेरणा शर्मा, माया सांखला, सुधा अग्रवाल, शोभा सारड़ा, मधु सोनी आदि ने भगवा झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर शहर के सभी महिला संगठनों के कार्यकर्ता राष्ट्र सेविका समिति की बहने सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही। रास्ते में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करके मातृ शक्ति का उत्साह वर्धन किया। राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका इंदु चौधरी ने आभार प्रकट किया तथा रामनवमी की शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु मातृशक्ति को आह्वान किया।



