नागौर : 6 अप्रैल को निकलेगी रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा, तैयारी बैठक में बनाई गई रूपरेखा

धर्म-कर्म समाज

बख्तासागर स्थित सारस्वत समाज की बगीची में हुई बैठक, शहर के गणमान्य लोग रहे मौजूद

नागौर // नागौर शहर में आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा इसके लिए शहर के सभी प्रमुख संगठनों तथा गणमान्य लोगों की प्रथम योजना बैठक महंत जानकीदास महाराज लक्ष्मी नारायण दास महाराज स्वामी हरिनारायण शास्त्री चेतनराम महाराज के सानिध्य में बख्तसागर पर स्थित सारस्वत समाज की बगीची में संपन्न हुई।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गिरधारी लाल ने शोभा यात्रा की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मन में पवित्र भाव को लेकर रामजी के कार्य को हम सब समाज के लोग मिलकर करेंगे जिससे हमारी यह राम जी की शोभायात्रा भव्य होगी। उन्होंने बताया कि संत महात्मा और वीर वीरांगनाओं ने देश को बचाने का कार्य अपने जीवन के कालखंड में किया था हमारी संस्कृति को आदि अनादि काल तक जीवित रखने का कार्य हम सभी हिंदू समाज के लोगों को मिलकर के ही करना है। हमारी परंपराओं को आगे बढ़ने का कार्य हमें करना है हमारा अधिकतम समय समाज जागरण में लगे तथा जन जागरण का कार्य निस्वार्थ भाव से करने की आज आवश्यकता है।

संपूर्ण चराचर में राम की शक्ति कर रही है अपना काम

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने इस मौके पर मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहा कि संपूर्ण देश भर में विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से भगवान राम के जन्मोत्सव पर विराट शोभा यात्राएं प्रतिवर्ष निकलती है जो कि इस वर्ष भी विराट शोभा यात्राएं निकलेगी। उन्होंने कहा कि राम संपूर्ण हिंदू समाज के जन-जन में बसे हैं राम दशरथ के पुत्र हैं राम कौशल्या के पुत्र भी हैं राम शबरी के भी हैं और निषाद राज के भी राम है तथा हिंदू समाज के हर व्यक्ति के में राम की शक्ति ही काम कर रही है राम यानी मर्यादा, राम यानी त्याग और समर्पण, राम यानी राष्ट्र भक्ति, इसलिए संपूर्ण चराचर में राम की शक्ति ही काम कर रही है और उसी के माध्यम से हम सब लोग समाज के जागरण में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सज्जन लोगों की सक्रियता समाज में बनी रहे तथा पूरे देश और दुनिया में भारत की जय जयकार हिंदू समाज की सज्जन शक्ति से ही होगी। मुख्य वक्ता ने पंच परिवर्तन के पांच विषयों की चर्चा करते हुए भगवान राम के जन्मोत्सव को हिंदू समाज के सभी वर्गों को साथ लेते हुए धूम धूमधाम से मनाने का आग्रह किया।

भाटी बने समिति के अध्यक्ष

इस मौके पर विभाग संघचालक हनुमान सिंह देवड़ा ने इस वर्ष रामनवमी महोत्सव समिति की घोषणा करते हुए सभी संत महात्माओं को संरक्षक मंडल में लिया गया है। साथ ही सूरजमल भाटी को रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के पुखराज सांखला जिला संघ चालक मुकेश भाटी, मातृशक्ति की विभाग संयोजिका बबीता बेनीवाल, जिला संयोजिका अनुपमा उपाध्याय, दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका माया सांखला, सरोज प्रजापत, मंजू सारस्वत, सहित शहर के सभी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता प्रबुद्ध नागरिक मातृशक्ति विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन वीएचपीके जिला मंत्री मेघराज राव ने किया। पुखराज सांखला ने शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम को समापन करवाया। इस मौे पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।