



बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति की पहल पर बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क की दीवारों पर चित्रकारी करने वाले चित्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र बीकानेर के विधायक जेठानंद व्यास थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पिंटू नाहटा ने की।
अतिथियों ने चित्रकार धर्मा स्वामी, रामकुमार भादाणी, कमल किशोर जोशी, उमाशंकर परिहार, सुधीर वर्मा, अनिल बन, राजेंद्र पुरोहित, जयश्री सुथार, लक्ष्या रांकावत, डिंपल गुप्ता, गणेश ओझा, आरती भादाणी, श्रद्धा जोशी एवं अन्नपूर्णा जोशी सहित अन्य कलाकारों को दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने विधायक व्यास के समक्ष श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पूर्व में स्वीकृत 1.50 करोड़ रुपये के कार्य शीघ्र शुरू करवाने, पार्क में अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति, दोनों फव्वारों का नियमित संचालन, बाल उद्यान में मल्टीपर्पज प्ले सिस्टम झूले लगाने, ओपन जिम में नई मशीनें एवं साइकिल मशीनें उपलब्ध करवाने तथा विधायक कोटे से 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की मांग रखी।
विधायक जेठानंद व्यास ने श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर एवं पार्क के विकास में सहयोग का संकल्प दोहराते हुए कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग द्वारा श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर सहित बीकानेर के विभिन्न मंदिरों के लिए 1.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही मंदिर के पास स्थित पुल के नव-निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा 2.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने की जानकारी भी दी। उन्होंने समिति की मांगों को जिला कलक्टर के समक्ष रखकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
सत्य प्रकाश आचार्य ने समिति की मांगों के समाधान के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं डॉ. पिंटू नाहटा ने समिति से अपने करीब 30 वर्षों पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग एवं नियमित व्यायाम अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अतिथियों एवं चित्रकारों का स्वागत विनोद महात्मा, महेंद्र सोनी, शशि मोहन दरगड़, शिव प्रकाश सोनी, सांवरलाल मोदी, हेमंत शर्मा, अनिल सोनी, गोपाल अग्रवाल, हरी प्रकाश सोनी, गोवर्धन गहलोत, मधु सोनी, अंजू सोनी, मगन सोनी एवं कालू मंडल ने किया।
इस अवसर पर अशोक व्यास, नारायण कच्छावा, बाबूलाल सोनी, किशन सोनी, विजय कुमार बागड़ी, चंद्रा सोनी, सुषमा सोनी, महेश महात्मा, तरुण सोनी, मनोहरलाल प्रजापत, बाबूलाल सोलंकी, प्रकाशवीर सोनी, किशनलाल सेन, गणेश सोनी, मेघराज सोलंकी एवं कैलाश सोनी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।



