



हर 2 साल में एक बार समाज मे होती है सामूहिक शादियां। अब धनतेरस को जारी होंगे सावे के तमाम कार्यक्रम
बीकानेर // अगले साल 10 फरवरी को एक बार फिर पुराना शहर का परकोटा सामूहिक शादियों का पांडाल बनेगा। मौका होगा पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक सावे का। दशहरे पर यहां जसोलाई तलाई पर स्थापित प्राचीन गौरीशंकर महादेव मंदिर में बीती रात लंबी शास्त्रोक्त चर्चा के बाद सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त के रूप में 10 फरवरी 2026 को पुष्करणा सावा के आयोजन के लिए सहमति बनी। अब बीकानेर के पुष्करणा समाज का सामूहिक सावा 10 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। इस सामूहिक सावे के दौरान परकोटा छत बनेगी और शहर वासी बाराती। एक दिन एक मुहूर्त में सैकड़ो जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे।

सामूहिक सावा की तिथि का निर्धारण गुरुवार को व्यास पार्क, जसोलाई के पास स्थित घेरूलाल व्यास के गौरीशंकर महादेव मंदिर में हुई। शास्त्रोक्त चर्चा के बाद सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त के रूप में 10 फरवरी 2026 को पुष्करणा सावा के आयोजन के लिए सहमति बनी। इस बार सावा “चंद्रशेखर व उमा” के नाम पर निकला है, इससे पूर्व पुष्करणा ब्राह्मण के पंडितों ज्योतिष आचार्य गणितज्ञ और विद्वानों के बीच करीब 4 घंटे शास्त्रोक्त चर्चा हुई।
चर्चा भगवान गणेश के पूजन के बाद प्रारंभ हुई, पूजन में कीकाणी लालाणी व्यास सावा समिति के संयोजक नारायण दास व्यास एवं अध्यक्ष मक्खन लाल व्यास ने पूजन करवाया।
परंपरा अनुसार राज ज्योतिषी आचार्य राजेंद्र कुमार आचार्य की ओर से सावा की संभावित तिथियां रखी गई जिनको पंडित विष्णु कांत व्यास ने इन तिथियों पर समाज के चौथानी ओझा, किराडू, नानकानी ओझा जाति के पंडितों विद्वानों पंचांग कर्ताओं के सम्मुख रखी। उन तिथियों पर शास्त्रोंक्त चर्चा की और सर्वश्रेष्ठ तिथि का चयन किया गया। यह तिथि 10 फरवरी 2026 निकल कर आई है। अब धनतेरस को सावे के अन्य कार्यकर्मो की तिथियां जारी होगी।
ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर पंडित जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा, पंडित अशोक ओझा, पंडित राजेंद्र किराडू, पंडित सुशील कुमार, पंडित अशोक, गोपाल ओझा, यज्ञेश ओझा, वाद्य ओझा, बसंत ओझा, सहित अनेक विद्वानों ने चर्चा की। इस अवसर पर कमेटी सचिव श्रीकांत व्यास सदस्य सुरेंद्र व्यास, कानू लाल व्यास, ओमप्रकाश व्यास, बृजेश्वर लाल व्यास, अनिल व्यास, गोपाल व्यास, सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




