प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान

शिक्षा

बाराणी विद्यालय में हुआ आयोजन

नागौर // जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव बाराणी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। शाला के पूर्व प्रधानाचार्य मगनाराम गोदारा के मुख्य आतिथ्य व पूर्व उप प्रधानाचार्य मूलचंद डांगी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वाधिक उपस्थिति वाले बालकों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

शाला के वरिष्ठ अध्यापक बालकिशन भाटी ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिभाशाली बालिका व सर्वाधिक रूप से शाला में उपस्थित उपस्थित रहने वाली बालिका प्रतिभा कंवर, प्रियंका सारण, निशा कंवर, सुआ कंवर, देवेंद्र गौड, एकता कंवर, पूजा, सीता, संतोष व हरेंद्र के साथ-साथ मुकेश सारण, विकीना, मोनिका, मनीषा, गोवर्धन, जितेंद्र, लक्ष्मी व संतोष गौड का भी मंचस्थ अतिथियों द्वारा उत्साह वर्द्धन किया गया। इस अवसर पर पीईईओ क्षेत्र के अध्यापक सुखराम चौधरी द्वारा नियमित रूप से उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक मानमल सारस्वत ने किया वहीं शाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मो. यूसुफ पठान के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर अर्जुनराम डुकिया, अमित विजयवर्गीय, अंकिता शर्मा, मानाराम गोरा, अनिता सिंवर, कमलराम जांगू, कुशाल सिंह, महेंद्र मुंडेल, रतिराम, पोकरराम, कमला गुर्जर, रजनी पुरोहित, व रंजना चौधरी सहित अनेक शिक्षक व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित मौजूद रहे। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि गोदारा ने शाला के विकास में अध्यापक व अभिभावकों के आपसी समन्वय व सहयोग पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य मूलचंद डांगी ने सभी विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों की आज्ञा का पालन करने व शिक्षकों के प्रति श्रद्धा व समर्पण रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सूर्य प्रतिदिन उदय होकर सारे संसार में नवीन ऊर्जा का संचार करता है उसी से सीख लेकर हमें भी अपने पढ़ाई आदि प्रत्येक अच्छे कार्य को नियमित रूप से करना चाहिए।