



शहर की मानस प्रचार मंडलिया रचने जा रही है एक नया इतिहास
बीकानेर // बीकानेर शहर में पहली बार संत शिरोमणि रामचरितमानस के रचियता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर एक समय एक साथ 41 राम मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ होंगे। शहर की तमाम मानस मंडलियों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। मानस के प्रचार में जुटी विभिन्न समितियां पहली बार ये अनूठा इतिहास रचने जा रही है। इस अवसर पर अलग अलग साधु संतों का सानिध्य भी मिलेगा तथा उनके सानिध्य में तुलसी जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।
आयोजन से जुड़े वरिष्ठ मानस प्रेमी नरेश पुरोहित ने बताया 31 जुलाई को तुलसीदास जयंती पर शाम सवा 7 से लेकर रात सवा 9 बजे तक शहर के तमाम राम मंदिरों में संगीतमयी सुंदरकांड के पाठ करेंगे। इसके उपरांत संतों के प्रवचन भी होंगे। इसके लिए मानस प्रचार मंडलियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है तथा सभी जगह भक्तों को प्रसाद भी वितरण किया जाएगा। साधु संतों के प्रवचन भी होंगे। इस आयोजन में मातृशक्ति की भी अग्रणी भुमिका निभा रही हैं। कविता पारीक, श्रुति बागड़ी और श्रीमति चन्द कला आचार्य महिला मंडली के साथ अलग अलग मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ करेगी।
आयोजन से जुड़े वरिष्ठ मानस प्रेमी भंवर पुरोहित ने बताया कि सुंदरकांड के पाठ के बाद तुलसीदास जी के जीवन पर प्रकाश हेतु संतो, विद्वतजनों के प्रवचन भी होंगे। राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर सरजूदासजी महाराज संतोषी माता मंदिर गंगा शहर में प्रवचन देंगे। वही विमर्शानंदजी महाराज तुलसी कुटीर में, भागवताचार्य श्री विजय शंकर व्यास तेलीवाड़ा रघुनाथ मंदिर में, पं. राजेन्द्र किराडू श्री रघुनाथ मंदिर किराडु गली में, राजेन्द्र खत्री चोतीना कुंआ, शिवनारायण जोशी सौनगिरी कुंआ के मंदिर में तो श्री जोगेंद्र श्रीमाली अग्नि शमन मुरलीधर कॉलोनी में होने वाले पाठ में तुलसीदास जी के जीवन चरित्र पर उदबोधन देंगे।



