बेटियों के जन्म दिन पर केक काटे, फिर किया पौधरोपण

प्रशासन

नागौर // महिला अधिकारिता विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय संबल पखवाड़ा के तहत अनेक ग्राम पंचायत में बेटियों के जन्मदिन मनाए गए। जन्मदिन के बाद एक पेड़ बेटी के नाम थीम पर अभियान चलाकर गावों में सघन पौधारोपण भी किया गया।

नागौर ब्लॉक सुपरवाईजर उर्मिला भाकर हाल अतिरिक्त कार्यभार प्रोटेक्शन ऑफिसर नागौर के निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत ये कार्यक्रम आयोजित हुए।

प्रोटेक्शन ऑफिसर उर्मिला भाकर ने बताया कि केक काटकर बेटी जन्मोत्सव मनाए गए और एक पेड बेटी के नाम थीम पर कन्या वाटिका विकसित करवायी गई। इस कार्यक्रम में स्मस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, पंचायत स्तरीय कार्मिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाए, साथिन बालिकाएं एवं ग्रामीण जनों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि समाज में बालिकाओ के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए यह एक सकारात्मक पहल है। महिला अधिकारी का विभाग समय-समय पर ऐसे आयोजन करता भी है।

कलेक्टर भी पहुँचे केक काटने

प्रोटेक्शन ऑफिसर उर्मिला भाकर ने बताया ग्राम पंचायत भवाद के बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित द्वारा केक काटकर बेटी जन्मोत्सव मनाया गया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई।