भांडाशाह मंदिर में कन्या पूजन 6 अप्रैल को, पोस्टर का हुआ विमोचन

धर्म-कर्म

बीकानेर // बीकानेर शहर के लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास स्थित भंडा शाह जैन मंदिर में 1008 कन्याओं का पूजन किया जाएगा यह कार्यक्रम अगले मार्च 6 अप्रैल को आयोजित होगा इस आयोजन को लेकर आज यहां पोस्ट का विमोचन भी किया गया।

संस्था के अध्यक्ष व आयोजक राजेश छंगाणी ने बताया कि श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल एवं मां सती माता भक्त मंडल के संयुक्त तत्वाधान हर साल आयोजित होने वाले कन्या पूजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। छंगाणी ने बताया 6 अप्रेल 2025 रविवार को 1008 माता स्वरूप कन्याओ का पुजन किया जाएगा। आज अनेक समाज सेवियो द्वारा पोस्ट का विमोचन किया गया। इस दौरान पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका,अभिनेता और नेता युधिष्टर सिंह भाटी, पंडित जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा, शिक्षाविद कर्मचारी नेता दिलीप जोशी, भरत व्यास, समाज सेवी गिरिराज भादाणी, युवा नेता अरुण व्यास सहित अनेक लोगों ने पोस्टर का विमोचन किया। इस बार होने वाले कन्या पुजन कार्यक्रम के अध्यक्ष भैरू रतन ओझा नारायण छंगाणी, मनीष छंगाणी, यशराज छंगाणी, मनीष महाराज छंगाणी अनेक कार्यक्रमों में मौजूद रहे और लोगों से ज्यादा से ज्यादा अपने घरों से 11 साल तक की कन्या का पूजन करवाने में सहयोग करने की अपील की।