




सचिन पायलट पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा सियासी विवाद, माफी की मांग
बीकानेर // राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रभारी का पुतला दहन कर नाराजगी जताई गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने कहा कि राधामोहन दास अग्रवाल की टिप्पणी उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता हैं, जिनकी स्वीकार्यता सभी वर्गों में समान रूप से है। उन्होंने आरोप लगाया कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बार-बार सचिन पायलट के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही माफी नहीं मांगी गई तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा प्रभारी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के मतदाता हैं या गुजरात के। उन्होंने यह भी कहा कि राधामोहन दास अग्रवाल को अपने गृह क्षेत्र गोरखपुर के पास स्थित बलरामपुर संसदीय क्षेत्र का इतिहास भी याद रखना चाहिए।
ये रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सलीम भाटी, गजेंद्र सिंह सांखला, नित्यानंद पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, सहजाद भुट्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, युवा कांग्रेस के सब्बीर अहमद, आजम अली, रविकांत वाल्मीकि, मैक्स नायक, ताहिर हसन कादरी, नितिन वत्सस, करणी सिंह, सोनू बारासा, यशवर्धन नायक, धनसुख जादूसंगत, मुरली किराडू और सुनील पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



