लक्ष्मीनाथ भक्त मंडली ने किया पुजारियों का सम्मान

धर्म-कर्म

भक्ति, सम्मान और परंपरा—पुजारियों के सम्मान से निखरी धार्मिक सद्भावना

बीकानेर // लक्ष्मीनाथ भक्त मंडली द्वारा नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित गढ़ गणेश मंदिर में पुजारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचांगकर्ता पंडित राजेंद्र किराड़ू तथा हिंदू जागरण मंच महानगर संयोजक कैलाश भार्गव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लक्ष्मीनाथ भक्त मंडली के अध्यक्ष किशनलाल सैन एवं श्री नारायण आचार्य सहित मंडली के सभी कार्यकर्ताओं ने नगर सेठ के पुजारियों का माल्यार्पण, शॉल-साफा, श्रीफल एवं तिलक लगाकर सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में लक्ष्मीनाथ मंदिर के पुजारी शंकर महाराज, नवरत्न जी, बुला महाराज तथा गढ़ गणेश परिसर स्थित माताजी मंदिर के पुजारी श्याम जी देराश्री सहित अनेक पुजारी शामिल रहे।

कार्यक्रम में मंडली के लालचंद पुरोहित, बल्लभ जोशी, प्रहलाद सोनी, मुन्ना भाई, अमरचंद आचार्य, योगेश मोदी, छोटू लाल, रवि गुरु सहित महिला मंडली की कार्यकर्ता किरण जोशी, प्रमिला परिहार, शांति सोनी, जेठी देवी सोनी, सुनीता पुरोहित, मधु सोनी, स्वर्णलता सोनी, किरण सोनी, मंजू साध सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

लक्ष्मीनाथ भक्त मंडली द्वारा यह सम्मान कार्यक्रम एक नवाचार के रूप में प्रारंभ किया गया है। मंडली ने घोषणा की कि आगे शहर के अन्य मंदिरों के पुजारियों का सम्मान भी इसी श्रृंखला में किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने आगामी श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव में भी सहभागिता का आह्वान किया, जिसमें मंगलगीत, सुंदरकांड एवं भजनों का 7 दिवसीय आयोजन श्रीराम मंदिर, जवाहर पार्क (डूडी पेट्रोल पंप के पास) में संपन्न होगा।