




बीकानेर // पूनरासर पारायण समिति के 61वें मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को अंत्योदय नगर स्थित समिति के मुख्य कार्यालय ए-47 में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से राग-रागिनी के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया। आयोजन में समिति से जुड़े पदाधिकारियों, वरिष्ठ मानस पाठियों और युवाओं ने भाग लिया।
समिति के सचिव रामचन्द्र आचार्य ने बताया कि पूनरासर बाबे के मेले के लिए 16 सितंबर को बीकानेर से पैदल यात्री और कैंप लगाने वाले सेवादार रवाना होंगे। इसके बाद पूनरासर पारायण समिति 17 सितंबर को सुबह 7 बजे बीकानेर से रवाना होकर सीधे पूनरासर धाम पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को शुभ मुहूर्त में श्रीगणेशजी, राम-जानकी दरबार और हनुमानजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद राम-जानकी की आरती होगी। सुबह 10.15 बजे श्रीगणेशजी का ध्यान करते हुए अखंड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि अखंड पाठ की व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूनरासर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
बैठक में वरिष्ठ मानस पाठियों ने रखे विचार
सुंदरकांड पाठ एवं तैयारियों को लेकर हुई बैठक में वरिष्ठ मानस पाठी राजेन्द्र खत्री, नारायण पुरोहित, भंवर सारस्वत, नरेश पुरोहित, ओमप्रकाश स्वामी, दामोदर ओझा, प्रेम सागर, लालजी जोशी, राजा साखी, राहुल मारू, गोपाल, नारायण आचार्य, मुदित भोजक, गणेश माली, विनय किराडू, पीयूष भोजक, रामकुमार, जीतेन्द्र व्यास, मनमोहन किराडू सहित युवा पाठियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों में मनमोहन मारू, सुरेंद्र, रवींद्र, संदीप, मनीष, नरेश पुरोहित, गिरिराज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



