

नागौर // भारत विकास परिषद के 63वे स्थापना दिवस को नागौर शाखा ने गौ सेवा और विचार संगोष्ठी के साथ मनाया।
नागौर शाखा सचिव सुभाष ललवाणी ने बताया कि गुड़ला रोड स्थित श्री महावीर गौ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में परिषद् परिवार के सदस्यों ने गौ माता को लापसी, गुड़, चारा इत्यादि खिलाकर गौ सेवा का पुण्य कमाया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में ग्यारह फलदार पौधे लगाकर प्रकृति वंदन कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। इसके बाद गौशाला परिसर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर स्थापना दिवस विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए परिषद् के प्रांतीय समन्वयक नृत्यगोपाल मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा प्रतिपादित पंच परिवर्तनों के माध्यम से समाज और राष्ट्र जागरण के कार्य में हमें सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। प्रत्येक सदस्य यह संकल्प ले कि मैं परिषद् को क्या दे सकता हूं। सदस्यों के तन, मन, धन से समर्पण करने से ही परिषद् अपने पवित्र उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल हो सकती है। कार्यक्रम को नागौर शाखा अध्यक्ष रामानुज मालाणी ने भी संबोधित किया। विचार गोष्ठी में सुधा अग्रवाल, शोभा सारडा व हेमा मालिनी, कैलाश सारडा, नरेंद्र सोनी केशव चांडक ने भी अपने विचार रखें। आगामी प्रकल्प गुरु वंदन की जानकारी योगेश सोनी ने दी वहीं पर्यावरण सम्बन्धी कार्यक्रम की रूपरेखा सागर सर्वा ने रखी। विचार गोष्ठी का संचालन शाखा के कोषाध्यक्ष विकास सोनी ने किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर आनंद अग्रवाल, हरिराम धारणिया, उम्मेदसिंह, राजपुरोहित, शरद कुमार जोशी, हनुमान राम चौधरी, रामकिशोर सारड़ा, निवेदिता सोनी, लीला सारड़ा आदि उपस्थित थे।



