



राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
बीकानेर // राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 17 मार्च को राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में “राजस्थान को जाने” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजस्थान के इतिहास, संस्कृति एवं समकालीन विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चेतराम, द्वितीय स्थान सतपाल तथा तृतीय स्थान हुलासी ने प्राप्त किया। विजेताओं को दिनांक 19 मार्च 2026 को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर भगवान राम विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान का समग्र विकास तभी संभव है जब युवा वर्ग आधुनिक तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), का सही और सकारात्मक उपयोग करें।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. रेखा आचार्य रही। कार्यक्रम के अंत में प्रो. कुमुद जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों से संभव हो पाया।



