



नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
बीकानेर // महावीर इंटरनेशनल, बीकानेर केन्द्र की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संगठन की सामाजिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी दिशा देने हेतु नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी का नया अध्यक्ष वीर नरेन्द्र सुराणा को मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर वीर अमित डागा, वीर सुरेन्द्र भदाणी को तथा सचिव पद की जिम्मेदारी वीर धर्मचन्द सेठिया को सौपी गई है। इसी प्रकार संयुक्त सचिव वीर गजेन्द्र सुराणा को तथा कोषाध्यक्ष वीर विक्रान्त नाहटा को चुना गया है।
निर्देशक मंडल में वीर विजय कोचर, वीर कन्हैया लाल बोथरा, वीर बसन्त नौलखा, वीर अजीतमल खजांची, वीर प्रवीण मित्तल, वीर सुरेश गुप्ता को शामिल किया गया है।
महावीर इंटरनेशनल सेवा व सहयोग का प्रतीक- सुराणा
इस अवसर ओर नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र सुराणा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल सेवा, संवेदना और सहयोग का प्रतीक है। हमारी नई कार्यकारिणी समाज हित में शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवीय सेवाओं को प्राथमिकता देगी तथा बीकानेर केन्द्र को और अधिक सक्रिय बनाएगी।सचिव धर्म चन्द सेठिया ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।



