



नागौर // महावीर इंटरनेशनल के रीजनल सेक्रेटरी रीज़न 5 वीर संतोष बांठिया ने अंतर्राष्ट्रीय निदेशक पी आर और मीडिया पब्लिसिटी वीर अनिल कुमार बांठिया की अभिशंसा पर नागौर के समाजसेवी वीर आनन्द पुरोहित को पी आर एंड मीडिया पब्लिसिटी प्रोजेक्ट के डिप्टी डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया है।
अनिल बांठिया ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल युवा केंद्र के नागौर के संस्थापक अध्यक्ष रहे वीर आनन्द पुरोहित को उनके संगठन के प्रति समर्पित सेवाओं को ध्यान में रखते हुवे ये दायित्व सौंपा गया है। पुरोहित के डिप्टी डायरेक्टर रीज़न 5 बनने पर संस्था के अध्यक्ष वीर विमल चन्द नाहटा, सचिव वीर प्रीतम ललवानी, वीर प्रमिल नाहटा, युवा केंद्र अध्यक्ष वीर धीरज संखलेचा, सचिव वीर आकाश बांठिया, वीरा केंद्र अध्यक्ष वीरा नेहा संखलेचा आदि ने खुशी जाहिर की।



