मुरलीधर शर्मा की देह मरणोपरांत मेडिकल कॉलेज में की दान

समाज

शर्मा के निधन के बाद उनके पुत्र बॉडी को लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज

बीकानेर // शहर के रानी बाजार निवासी मुरलीधर शर्मा पुत्र स्व. शालीग्राम शर्मा का मंगलवार प्रातः 6.30 बजे स्वर्गवास हो गया। उनके निधन के बाद परिजन बॉडी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए क्योंकि 97 वर्षीय मुरलीधर शर्मा ने कुछ वर्ष पूर्व ही देहदान का प्रपत्र भरकर दे दिया था। देह दान का पत्र भरने के बाद स्वर्गीय मुरलीधर शर्मा ने अपने परिजनों को बोल दिया था कि उनकी बॉडी मरणोपरांत सीधे मेडिकल कॉलेज में ले जाना। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के मुरलीधर शर्मा मूल रूप से कांकरोली के निवासी थे। उनके पुत्र विनोद शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में संपर्क कर 11.15 बजे देहदान कर दिया गया।

इस अवसर पर शरद शर्मा, सत्यदेव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, गणेश शर्मा, मनोज सेवग सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे। जैसे ही शर्मा की बॉडी मेडिकल कॉलेज पहुंची तो डॉक्टर सहित मेडिकल स्टाफ ने सबसे पहले उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्व मुरलीधर शर्मा अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीकानेर के शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के दो व्यक्तियों द्वारा देहदान का संकल्प पूरा किया गया था।