विधायक जेठानंद व्यास का अमरेश्वर हर्ष परिवार ने किया अभिनंदन

समाज

बोले जेठानंद- जनता का पैसा है उन्हीं को दे रहा हु, सामाजिक उत्तरदायित्व मेरी पहली प्राथमिकता

बीकानेर // जनता का पैसा है जो उन्हें को लौटा रहा हूं। आपने मुझे विधायक बनाया इस लायक बनाया तो मेरा भी दायित्व है कि मैं समाज के विकास और मंदिरों के उत्थान के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर सकूं। यह बात बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को अमरेश्वर महादेव मंदिर स्थित सभागार में अपने नागरिक अभिनंदन के बाद कहीं।

उन्होंने कहा कि यह मेरा दायित्व है क्योंकि आपने मुझे इतने अधिक वोटो से विजयी बनाकर इस लायक बनाया कि मैं आप लोगों के लिए कोई काम आ सकूं आप अगर नहीं विजयी नहीं बनाते तो शायद लोग विधानसभा के बाहर भी खड़ा नहीं होने देते। आज मैं आप सभी के सहयोग और विश्वास के कारण बीकानेर की बात विधानसभा में रख रहा हूं।

श्री अमरेश्वर हर्ष परिवार द्वारा हर्षोलाव के विकास के लिए विधायक कोटे से 15 लाख रुपए स्वीकृत करने पर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट ओपी हर्ष ने कहा कि हर्ष समाज द्वारा सैकड़ो वर्ष पूर्व बनाई गई इस ऐतिहासिक मंदिर के विकास के लिए जो सहयोग आपने किया है इससे यहां पर दर्शन करने आने वाले लोगों को और सुविधा मिलेगी व इस जगह का विस्तार भी होगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राजेंद्र हर्ष ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि विधायक के रूप में आप जो कार्य कर रहे हैं वह सभी समाज के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। हम विश्वास दिलाते हैं कि आपदा किया गया यह सहयोग आमजन के हित में होगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सभापति एडवोकेट प्रेम नारायण हर्ष ने कहा कि इस प्राचीन धरोहर वाले परिसर के लिए आपका यह सहयोग आने वाले दिनों में बहुत ही उपयोगी साबित होगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनमोहन हर्ष मुन्ना महाराज ने कहा कि मंदिरों और तालाब के विकास के लिए किए जाने वाले कार्य भविष्य के लिए भी उपयोगी साबित होते हैं उन्होंने विधायक विकास से भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में भाजपा के उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष ने कहा कि अन्य योजनाओं के माध्यम से भी मंदिर के विकास के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।

विधायक व्यास का अभिनंदन शॉल साफा, स्मृति चिन्ह और हर्ष व्यास के पारंपरिक और ऐतिहासिक डोलची खेल की डोलची राधा कृष्ण हर्ष ने भेंट की

विधायक व्यास का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट ओ पी हर्ष, उपाध्यक्ष मनमोहन हर्ष, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष राजेंद्र हर्ष, सभापति एडवोकेट प्रेम नारायण हर्ष, सचिव रवींद्र हर्ष और मोतीलाल हर्ष ने किया। अभिनंदन पत्र का वाचन सचिव रवींद्र हर्ष ने किया।

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओकार हर्ष, पुरूषोतम हर्ष , कुशाल चंद्र हर्ष, मनमोहन हर्ष, राधा कृष्ण हर्ष, इंजीनियर सुरेंद्र व्यास, हर्ष कुमार हर्ष, मनोज व्यास, नारायण हर्ष, अनिल हर्ष, एडवोकेट श्रीगोपाल हर्ष, गिरिराज हर्ष, महेश हर्ष, एडवोकेट अवनीश हर्ष, विजय शंकर हर्ष, विजय कुमार हर्ष, नितिन हर्ष, राजा हर्ष, विजय कुमार व्यास, अनंत कुमार हर्ष, मोडा महाराज, लक्ष्मण हर्ष , मधु हर्ष, रॉकी हर्ष सहित बड़ी संख्या में हर्ष बंधु उपस्थित रहे।