

महिला दिवस के उपलक्ष्य में 40 महिला शक्तियों एवम 15 संगठनों को मिला रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड
बीकानेर // महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर के रिद्धि सिद्धि पैलेस में रोटरी क्लब बीकनेर रॉयल्स द्वारा स्व. गोमादेवी चेरीटेबल फॉउंडेशन और नारी शक्ति वीमेन पावर, बीकानेर शाखा के सहयोग से रोटरी प्रज्ञा रत्न अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब सचिव रोटे सुनील चमड़िया ने बताया कि इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास के मुख्य आतिथ्य इस कार्यक्रम में शिक्षा,स्वास्थ्य, समाजसेवा, खेल कूद या किसी भी क्षेत्र में विशेष योगदान पर 40 विशिष्ट महिलाओं और 15 महिला संगठनों का सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल ने बताया कि विशेष योगदान देने की दिशा में वेट लिफ्टर रेखा आचार्य एवम नारी शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्षा शोभा चौधरी को स्व. श्रीमती गोमादेवी चमड़िया चेरीटेबल फॉउंडेशन द्वारा नगद पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

प्रकल्प संयोजक रोटे डॉ सुनील गेरा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप बीकनेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, रोटरी के पूर्व प्रांतपाल और समाजसेवी राजेश चूरा, रोटे अनिल माहेश्वरी, सहायक प्रांतपाल डॉ मनोज कुडी, श्रीमती मंजू नैन गोदारा, बीजेपी शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ एवम गोमादेवी चेरीटेबल संस्थान से अनिल चमड़िया, नारी शक्ति वीमेन पावर (बीकनेर शाखा) से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा चौधरी, श्रीमती मधुर खत्री आदि थे।
इन्होंने रखे विचार

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने सबसे पहले आयोजकों का आभार जताया कि उन्होंने विविध क्षेत्रों की संघर्ष करके सफल हुई महिलाओं के योगदान पर उन्हें सम्मानित करने के लिए इतना बडा आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को प्रोत्साहन मिलता है तथा हमारी युवा पीढ़ी को भी मार्गदर्शन मिलता है। अच्छे काम वालों को समय समय पर सम्मान भी करना चाहिए ताकि उनमें ऊर्जा का संचार हो सकें। बीजेपी की शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने इस प्रकार के आयोजन को नारी उत्थान की दिशा में समाज में नितांत आवश्यक बताया एवम इस हेतु रोटरी रॉयल्स एवम सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की। पूर्वप्रांतपाल रोटे राजेश चुरा ने सभी को रोटरी की कार्यशैली एवम क्रियाकलापों की जानकारी दी एवम सफल आयोजन हेतु रोटरी रॉयल्स एवम सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उद्योग जगत से पधारे कन्हैया लाल बोथरा, विनोद बाफना, विनोद गोयल आदि ने रोटरी क्लब रॉयल्स को इस उपयोगी एवम सफल आयोजन की बधाई दी एवम ऐसे आयोजन हर वर्ष करवाने का आग्रह किया।

इनको किया गया सम्मानित
इस कार्यक्रम मे मंजू नैन गोदारा, डॉ विमला, डॉ रजनी शर्मा, डॉ सायमा नाज़, मंजूषा भास्कर, ऋतु मित्तल, डॉ सुनीता बिश्नोई, डॉ अंजू सांगवा, डॉ वत्सला गुप्ता, रचना रंगा, कोमल सिद्ध, महक दफ्तरी, श्रीमती शशि चुग, श्रीमती बबीता झा, डॉ सोनाली धवन, डॉ पूनम यादव, श्रीमती विनीता डागा, ज्योति जैन, डिंपल जैनभी, नंदा भादानी, डॉ निकिता गुप्ता, चांदनी करनानी, शोभा सुथार, रेखा आचार्य, अनुप्रिया चौधरी, दिव्या तनेजा, नीलोफर, शैली कपूर दुग्गल, रमनदीप कौर सोढ़ी, डॉ अनुराधा पारीक, संगीता सक्सेना, मनीषा, नीलम जौहरी, अलका चौधरी, लक्ष्मी रावत, प्रो रजनी शर्मा, श्रीमती भावना गोस्वामी, बबीता, रेणु मोदी, प्रियंका सिंह, डॉ निकिता गुप्ता, डॉ मुदिता पोपली, डॉ गरिमा खत्री व नूतन शर्मा को सम्मानित किया गया है।

इनका रहा विशेष योगदान
रोटे जगदीप ऑबेरॉय ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बीकाजी, बुल पावर से शरद आचार्य, सिंथेसिस कोचिंग से डायरेक्टर जेठमल सुथार, रिद्धि सिद्धि भवन से विनोद गोयल और समाजसेवी विनोद बाफना, कन्हैया लाल बोथरा आदि ने सहयोगी स्वरूप अपना योगदान किया। प्रकल्प संयोजक विपिन लड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों को क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में क्लब परिवार से संयोजक स्वरूप रोटे ज्योति प्रकाश रंगा, आनंद आचार्य, विपिन लड्ढा, डॉ पुनीत खत्री, नितेश रंगा, ऋषि धामु, जगदीप सिंह ऑबेरॉय, डॉ शिशिर शर्मा, डॉ सुनील गेरा, श्रवण सैनी, गोविंद भादू, विनय बिस्सा, मनीष चमड़िया, देवेंद्र सिंह तंवर, डॉ संदीप खरे, अनिल जोशी आदि ने योगदान दिया। मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा एवं रविन्द्र हर्ष ने किया।




