विधायक जेठानंद व्यास का बीकानेर की खादी संस्थाओं ने किया अभिनंदन

आसपास

बीकानेर // बीकानेर की खादी संस्थाओं द्वारा बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का आज भीनासर के ग्रामोदय विकास संस्थान प्रांगण में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। जिसमें बीकानेर की सभी खादी संस्थाओं के मंत्री एवं खादी के संभाग अधिकारी रवींद्र व्यास मौजूद रहे ।

ग्रामोदय विकास संस्थान के मंत्री झवरलाल पन्नू द्वारा विधायक जेठानंद व्यास का साफा व शॉल ओढाकर स्वागत किया गया। खादी के संभाग अधिकारी रवींद्र व्यास द्वारा व्यास को मोमेंटो के रूप में चरखा भेंट किया गया।

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने संस्थान के खादी से निर्मित कपड़े देखें एवं संस्थान के गतिविधियों की विस्तार से जानकारी भी ली।