शिवबाड़ी के जोत भारती जी के धोरे पर श्री शिव महापुराण कथा 27 से

धर्म-कर्म

बीकानेर // जन जन में शिव उपासना के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना के जागरण के लिए श्रावण मास में बीकानेर की पुण्य भूमि पर स्वामी श्रीजोत भारती जी की 68वी पुण्य वर्षगाँठ 27 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक शिवबाड़ी में जोत भारती के धोरे पर श्री शिव महापुराण का दिव्य आयोजन किया जायेगा। इसमे सानिध्य श्री नारायण भारती जी महाराज और सभी शिव भक्तों का सहयोग रहेगा।

समाजसेवी नित्यानंद पारीक ने बताया कि कथा का समय प्रति दिन दोपहर 1 सें 5 बजे तक का रहेगा। कथा वाचन प्रसिद्ध पुराण चिंतक पूज्य भाई श्री संतोष सागर महाराज करेंगे। वे अपनी अमृत वाणी से शिव कृपा की वर्षा करेंगे।

पारीक ने बताया कि महाराज श्री शिवलिंग महिमा, रुद्राक्ष भस्म महिमा, नारद चरित्र, सृष्टि वर्णन, कुबेर चरित्र, सती चरित्र, पार्वती जन्म कथा, शिव विवाह, गंगा अवतरण, समुंदर मंथन, अर्धनारीश्वर कथा, कार्तिकेय जन्म, गणपति प्रागटय, शिव अवतारों की कथा दुर्वासा हनुमान आदि की कथाओं का पाठ करेंगे।