


भोलेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक आयोजन, सुख-समृद्धि की कामना
बीकानेर // पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सच्चियाय ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को भोलेश्वर महादेव मंदिर, रामपुरिया हवेली के पास धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान भगवान श्री लड्डू गोपाल जी का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। आयोजन के दौरान अभिषेक, पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

ज्योतिषाचार्य पं. अशोक कुमार रंगा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु एवं श्रीकृष्ण की आराधना का विशेष महत्व माना गया है। इसी उद्देश्य से सच्चियाय ज्योतिष संस्थान की ओर से यह आयोजन रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य पं. विमल किराडू, पं. चंद्रप्रकाश किराडू, पं. अजय रंगा, नरेंद्र शर्मा, बुलाकी सोनी, रमेश कुमार व्यास, विजय कुमार व्यास, रवि कल्ला, संदीप व्यास, करण किराडू एवं अक्षय रंगा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।



