

कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, एनआरएचम के प्रदेश अध्यक्ष किशोर व्यास व युवा नेता किशोर आचार्य ने दिए ज्ञापन
बीकानेर // किसान सम्मेलन के लिए बीकानेर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अनेक संगठनों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिए। इस दौरान राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने मुख्यमंत्री के समक्ष संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते समय अवगत कराया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत नियमित 4518 पदों के सृजन की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उक्त स्वीकृति के अनुशरण में सी.एस.आर. 2022 के अन्तर्गत बिन्दु सं. 20 के तहत् विद्यमान संविदा कार्मिकों को 9 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कार्मिकों को नियमित पदों पर नियुक्ति पत्र जारी करना शेष है। इस बाबत विभागीय मंत्री को भी अवगत कराया जा चुका है मगर अभी तक संविदा कार्मिकों को नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने निवेदन किया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विद्यमान 9 वर्ष की संविदा सेवा पूर्ण करने वाले संविदा कार्मिकों को Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के अन्तर्गत बिन्दु सं. 20 के तहत् कार्यरत संविदा कार्मिकों को नियमित पदों पर नियुक्ति पत्र रोजगार मेला आयोजित कर अपने कर कमलों से नियुक्ति पत्र प्रदान करें तो यह संविदा कार्मिकों के साथ बड़ा न्याय होगा। इस दौरान राजस्थान एनएचएम यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष किशोर व्यास ने पुरजोर शब्दों में नियमितीकरण की मांग उठाई। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कार्य जल्द ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते वक्त बीकानेर टीम के शशि व्यास, प्रह्लाद किराडू, पवन जोशी, आनंद पुरोहित सहित अनेक लोग मौजूद थे।
युवा नेता किशोर आचार्य ने दिया 69क के तहत पट़्टे जारी करने का ज्ञापन
उधर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भाजपा के युवा नेता पूर्व पार्षद किशोर आचार्य ने 69 क के तहत पट्टे जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। आचार्य ने अपने ज्ञापन में बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम बीकानेर में आम जनता की सैकड़ों फाइल पिछले 2 सालों से जमा हो रखी है और उन्हें 69 क के तहत पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं। जबकि फाइल के आवेदकों ने समस्त दस्तावेज पर रूपए भी जमा करवा रखे हैं मगर इसके बाद भी विगत 2 सालों से आवेदक नगर निगम व बीडीए के चक्कर काटने को विवश है। युवा नेता किशोर आचार्य ने अपने ज्ञापन में मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार ने शहर निकाय मंत्री के बीकानेर आगमन पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिनके पैसे जमा हो इनको तुरंत पट्टे जारी करने ओर बाकी फाइल की प्रक्रिया पूरी करके पट्टे जारी करने के निर्देश दिए थे इसके बावजूद लोगों को अपना अधिकार नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।



