संत समागम और सहस्त्राभिषेक के साथ उदयगिरि जी महाराज की बरसी मनाई, संतों का किया सम्मान

धर्म-कर्म

बीकानेर // शहर के नत्थूसर गेट के बाहर स्थित उदयगिरि जी महाराज समाधि स्थल पर बुधवार को अनेक धार्मिक अनुष्ठान हुए। उदयगिरि जी महाराज की बरसी पर शिवलिंग पर सहस्त्रधारा अभिषेक रुद्राष्टाध्याई पाठ के मंत्रोंचार के बीच कार्यक्रम हुए। सभी धार्मिक कार्यक्रम पंडित करणी दान हर्ष के आचार्यत्व में हुए। इस अवसर पर संत समागम भी हुआ और महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

आयोजन से जुड़े अशोक पुरोहित ने बताया कि शनिवार को 11 वेदपति ब्राह्मण के सामूहिक मंत्रोचारण के साथ जड़ी बूटियां से सहस्त्र धारा अभिषेक किया गया। संत समागम और संतों का पूजन भी किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी चंद्रेश हर्ष और विकास हर्ष ने भी संतों का सम्मान किया। महाआरती एवं भंडारे का महाप्रसाद भी किया गया। बरसी के मौके पर समाधि परिसर स्थल को रंगीन रोशनी से सजाया गया। आयोजन की तैयारी में रौनक पुरोहित, शरद कुमार, सुनील हर्ष, अमित, किशन हर्ष, नर्सिंह किराडू, गोपी किशन ,नूतन हर्ष, शिवकुमार ,खेमू हर्ष आदि ने व्यवस्थाओं को पूर्ण करने में सहयोग किया। दिनभर पर समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।