समाज परिवर्तन में कलाकारों की भूमिका महत्वपूर्ण : निंबाराम

समाज

समवेत कार्यक्रम में जिले के भजन गायको का सम्मेलन आयोजित।ल

नागौर // किशनलाल कांकरिया राजकीय विद्यालय में चल रहे हरित संगम मेले में समवेत कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के धार्मिक श्रेणी के अंतर्गत कार्य करने वाले सभी कलाकारों का संगम कार्यक्रम पौ धाम के दादू पंथी महंत रामनिवास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। बॉलीवुड के पार्श्व गायक एवं संगीतकार सतीश देहरा मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम मुख्य वक्ता रहे।

सज्जन शक्ति ही सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा सकती है : निंबाराम

इस अवसर पर मुख्य वक्ता आरएसएस राजस्थान के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने कहा कि भजन गायक और धार्मिक कार्य करने वाली सज्जन शक्ति ही सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि कलाकारों के प्रति हिंदू समाज के लोगों की आस्था होती है इसलिए हम सभी धार्मिक श्रेणी में कार्य करने वाले सनातनी बंधुओ को भजन कीर्तन प्रवचन सत्संग और अन्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में परिवर्तन करना है। उन्होंने समाज में चल रहे पंच परिवर्तन के अंतर्गत आने वाले पांच विषयों की चर्चा करते हुए समाज के हर वर्ग तक यह विषय कलाकारों के माध्यम से जाएं इसके लिए अनुरोध किया। पौ धाम के महंत रामनिवास महाराज ने इस अवसर पर कहा कि सनातन धर्म को जीवित रखने के लिए कलाकारों द्वारा किए जा रहे प्रयास अति महत्वपूर्ण है जिसमें समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर समाज का काम करना होगा।

सतीश देहरा के भजनों ने मन मोहा

इस मौके पर गायक सतीश देहरा ने गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया तत्पश्चात अपनी चित परिचित शैली में भजन ओर रामचरितमानस की चौपाइयां प्रस्तुत की और भजनों के साथ ही समाज में संगठित शक्ति के साथ कार्य करने हेतु कलाकारों को आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

विश्व हिंदू परिषद के मेघराज राव ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और धर्म जागरण गतिविधि की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग संघ चालक हनुमान सिंह देवड़ा, मेला संयोजक मोहनराम सुथार, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अजय शर्मा ने किया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख पुखराज सांखला ने शांति मंत्र उद्घोष के साथ कार्यक्रम को समापन करवाया। इस अवसर पर सभी सनातनी भजन गायक, कथा व्यास, मठ मंदिरों के पुजारी, सुंदरकांड का पाठ करने वाले सभी बंधु भगिनी सहित नागौर जिले के प्रसिद्ध कलाकार मेला प्रबंधन समिति के सभी कार्यकर्ता तथा शहर के गणमान्य नागरिक इस समवेत कार्यक्रम में मौजूद रहे।