हनुमान जी को लगाया पौष बड़ा का भोग, पौष महोत्सव आयोजित

धर्म-कर्म

बीकानेर // स्थानीय मोहता चौक स्थित हनुमान जी मंदिर में सभी भक्तों के द्वारा पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान हनुमान जी को पौष बड़ा का भोग लगाया गया बाद में उसकी प्रसादी भक्तों में वितरित की गई। बड़ी संख्या में लोगो ने हनुमान जी के दर्शन किए और पौष बड़ा की प्रसादी प्राप्त की।

इस अवसर पर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया और महा आरती की गई जिसमें सभी भक्तों ने एक स्वर में आरती करके इसको भक्ति भाव से साराबोर कर दिया। पौष बड़ा महोत्सव में नियमित भक्तों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भी भागीदारी निभाई।