





मूल संविधान की सचित्र प्रति के चित्रों का वर्णन के साथ संविधान पर चर्चा की गई
बीकानेर। अधिवक्ता परिषद, बीकानेर इकाई द्वारा आज 77वां संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नई कोर्ट परिसर पुस्तकालय बीकानेर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई के प्रांत उपाध्यक्ष दामोदर शर्मा ने किया इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने संविधान प्रति व प्रस्तावना पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया।
इस अवसर पर ईकाई महामंत्री राधेश्याम सेवग ने विषय का प्रतिपादन करते हुए बताया की मूल संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि वह भारतीय कला, संस्कृति और सभ्यता का अद्भुत संगम है। ये हमारे देश की आत्मा है इसी ने हमें बताया है कि हम सब बराबर हैं चाहे किसी जाति धर्म या प्रदेश के हो। मुकेश आचार्य प्रांत मन्त्री ने संविधान में अंकित सचित्रों का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मूल संविधान के प्रत्येक भाग में भारतीय इतिहास के गौरवशाली प्रसंगों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है – जैसे सिंधु घाटी सभ्यता, राम-सीता, महात्मा बुद्ध, महावीर, अकबर, शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दृश्य। ये चित्र हमें यह संदेश देते हैं कि हमारा संविधान हमारी हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति की जड़ों से जुड़ा हुआ है। बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बताया की संविधान में प्रत्येक नागरिक को अधिकार दिये उसके साथ कर्तव्य भी उसका निर्वहन भी आवश्यक है और बताया की कुल 284 सदस्य थे उसमें से राजस्थान के निवासी 12 सदस्य थे उसमें से एक ठाकुर जसवंत सिंह जी बीकानेर के थे जो उसे समय बीकानेर रियासत के प्रधानमंत्री के पद पर थे इसलिए संविधान में बीकानेर का भी योगदान रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रतिराम टाक ,अविनाश चन्द्र व्यास, चंद्र प्रकाश कुकरेती, धीरज कल्ला, हनुमान सिंह परिहार नरेंद्र कुमार अग्रवाल, अभिषेक पाराशर ,सुनील भाटी ,महेंद्र सिंह भाटी, बलजीत सिंह, जितेंद्र श्रीमाली, प्रियंका सनाढ्य ,मदन सुरोलिया, जसवंत सिंह सोलंकी, मनीष कुमार व्यास सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया और दामोदर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।






