




स्वयंसेवक करेंगे शारीरिक प्रदर्शन
नागौर // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) का समापन समारोह 6 जून को होगा। शारदा बाल निकेतन के खेल परिसर में सायं 6:15 बजे से प्रारंभ होने वाले इस समापन समारोह में अनंत श्री विभूषित अखिल भारतीय जगद्गुरु निंबाकाचार्य पीठाधीश्वर श्री श्याम शरण देवाचार्य जी श्री जी महाराज, निंबार्क तीर्थ किशनगढ़ का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।
वर्ग के सर्वाधिकारी हनुमान सिंह देवड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम गादीपति भोपाजी श्री वीर तेजाजी मंदिर खरनाल के श्री दरियावराम जी धोलिया के मुख्य आतिथ्य में होगा जिसमें उद्योगपति एवं समाज सेवी नरसी कुलरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम का मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उन्होंने 17 मई से चल रहे इस 20 दिवसीय वर्ग में प्रशिक्षणार्थी स्वयंसेवकों द्वारा योग, दंड योग, व्यायाम योग, नियुद्ध, यष्टि व समता आदि शारीरिक कार्यक्रमों का प्रात्यक्षिक किया जाएगा।



