कॉंग्रेस नेता जोशी ने की पूर्व सीएम गहलोत से मुलाकात

राजनीति

अनेक मुद्दों पर की चर्चा

बीकानेर // कॉंग्रेस के जिला महासचिव आनंद कुमार जोशी ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके सिविल लाइंस निवास पर शिष्टाचार भेट की। कॉंग्रेस नेता जोशी ने गहलोत की कुशलक्षेम पूछी और बीकानेर में चल रहे राजनीति घटनाक्रम पर चर्चा की। बीकानेर में पिछले दिनों बिजली कर्मचारियों के स्थानांतरण के बारे मे भी अवगत करवाया। गहलोत ने इस तरह के आदेशों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जोशी को आश्वासन दिया वो लइस मामले मे सरकार से वार्ता करेंगे। आनंद जोशी ने गहलोत को बीकानेर आने का न्योता भी दिया। जिसे अशोक गहलोत स्वीकार कर जल्द आने का वादा किया। इस दौरान बीकानेर का संगठन को लेकर भी कई मुद्दों पर जोशी ने गहलोत से चर्चा की। गहलोत ने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।