जूनियर राष्ट्रीय बालक बालिका बेसबॉल प्रतियोगिता में नागौर के पांच खिलाड़ियों का हुआ चयन

आसपास

नागौर / जूनियर राष्ट्रीय बालक/ बालिका बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए नागौर जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुवे है। जिला बेसबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिछपाल जाखड़ के अनुसार वेदांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन गुरुमुतेश्वर जिला हापुड़ उत्तरप्रदेश में 27.6.2025 से 1.7.2025 तक आयोजित राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता लिए नागौर जिले बालक वर्ग में अनीश, अनुज व यशवीर का तथा बालिका वर्ग में भावना व अंजू का चयन हुआ है।

सभी चयनित खिलाड़ियों को जिला बेसबॉल संघ के मुख्य संरक्षक घनश्याम सदावत, अध्यक्ष अब्दुल राशिद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवशंकर व्यास, प्रवीण सोलंकी, उपाध्यक्ष मनीष पारीक, प्रमिल नाहटा, कोषाध्यक्ष राममूर्ति छापरवाल, सचिव विजेश कुमार ,संयुक्त सचिव राजेश गौड़, पंकज शर्मा , नवरत्न गहलोत, , सुनील चौधरी, शिवकुमार रांकावत, कमल चांगरा राष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमार जावा, भागचंद आदि
ने बधाई और श्रेष्ठतम खेल प्रदर्शन की शुभकामना दी।

सभी खिलाड़ी जयपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु पूर्व प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अध्यक्ष अब्दुल राशिद ने कहा कि खिलाड़ियों के राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में खेल कर आने पर उनका स्वागत किया जाएगा।