भाविप का दायित्व ग्रहण समारोह 29 को, मंत्री जोगाराम पटेल आएंगे

राजनीति

नागौर // भारत विकास परिषद् शाखा नागौर की आम बैठक सुगनसिंह सर्कल स्थित झंवर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ प्रांतीय समन्वयक नृत्यगोपाल मित्तल, शाखा अध्यक्ष रामानुज मालाणी, शाखा सचिव सुभाष ललवाणी, शाखा संरक्षक आनंद अग्रवाल ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
शाखा सचिव सुभाष ललवाणी ने गत बैठक की कार्यवाही का वाचन किया और इस बैठक के मुख्य बिंदुओं को सदन के समक्ष रखा।

बैठक में सर्व सम्मति से 27 जून को परिषद् के संस्थापक डॉक्टर सूरज प्रकाश की जयंती का कार्यक्रम सेवा प्रकल्प के अंतर्गत साईं सेवा समिति के साथ पुराने चिकित्सालय परिसर में जरूरतमंद लोगों को भोजन सेवा और मिष्ठान वितरण करवाकर मनाने का निर्णय लिया गया।

आगामी रविवार 29 जून को नागौर शाखा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह बीकानेर रोड स्थित होटल मेघ माउंट में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद की संस्कार गतिविधि के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर त्रिभुवन शर्मा करेंगे। इस दायित्व ग्रहण समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार होंगे।

भाविप का स्थापना दिवस 10 जुलाई को मनाएंगे

इसी क्रम में आगामी 10 जुलाई को परिषद् का स्थापना दिवस खत्रीपुरा स्थित स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र के बच्चों को पाठ्य सामग्री और फलाहार वितरण कर मनाने का निर्णय लिया गया। आगामी माह में परिषद द्वारा मातृ शक्ति और किशोरियों में रक्त अल्पता की जांच के शिविर लगाने का भी निर्णय लिया गया। पर्यावरण प्रकल्प के अंतर्गत आगामी माह में नागौर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर प्रकृति वंदन कार्यक्रम मनाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। नागौर रेलवे स्टेशन पर परिषद् द्वारा संचालित स्थाई जल मंदिर के निर्बाध संचालन का निर्णय भी सर्व सम्मति से लिया गया। बैठक का सफल संचालन शाखा कोषाध्यक्ष विकास सोनी ने किया। बैठक के प्रारंभ में सभी सदस्यों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया और बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

ये रहे मौजूद

इस बैठक में सागर सर्वा, योगेश सोनी, राजेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मनोज जैन,रामनिवास पालड़िया, रवि प्रकाश सोनी, केशव चांडक, हरिराम धारणिया,ललित पाराशर, बजरंग लाल शर्मा, खींवराज टाक,सत्यनारायण वैष्णव, चरण प्रकाश डागा, शरद कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।