



नागौर // लोढ़ा की पोल स्थित सुशील धरम आराधना भवन में चल रहे जयमल जैन आध्यात्मिक ज्ञान-ध्यान संस्कार शिविर में मंगलवार को विभिन्न आयोजन हुए। श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ, जेपीपी जैन अणुप्पेहा ध्यान योग एकेडमी व जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन के तत्वावधान में नवकार महामंत्र व जय जाप से शुरुआत हुई। शिविरार्थियों को धार्मिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान व संस्कार भी सिखाए गए। डॉ. पदमचंद्र महाराज द्वारा प्ररूपित जैन अणुप्पेहा ध्यान योग साधना करवाई गई। सभी ने शिविर के नियमों का पालन करते हुए जीवन में अनुशासन का महत्व समझा।
शिविर के मुख्य लाभार्थी बनने का सौभाग्य बनेचंद, रेवंतमल नाहर परिवार, बैंगलोर निवासी को मिला। मंगलवार के लाभार्थी प्रकाशचंद, प्रदीप कुमार, विवेक, योहान बोहरा परिवार रहें। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंजू जैन, कंचन देवी ललवानी, रंजना ललवानी प्रथम स्थान पर रहें। बड़ो की प्रतियोगिता में बिरजा बाई ललवानी प्रथम, वर्द्धन जैन द्वितीय व मंजू देवी ललवानी तीसरे स्थान पर रहीं। बच्चों में मोहित बोथरा पहले, गर्विष जैन दूसरे एवं नायरा, भाविक व तृषा तीसरे स्थान पर रहें। लक्की ड्रा प्रतियोगिता में सम्यक भूरट, लीला लोढ़ा व दीक्षिता विजयी हुए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संघ मंत्री हरकचंद ललवानी, संजय पींचा आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया। पुष्पा ललवानी व रीटा ललवानी ने बताया कि 1 जून को शिविर का समापन होगा।




